Popular posts from this blog
जीवन के शिल्पकार
एक थका-माँदा शिल्पकार लंबी यात्रा के बाद किसी छायादार वृक्ष के नीचे विश्राम के लिये बैठ गया।अचानक उसे सामने एक पत्थर का टुकड़ा पड़ा दिखाई दिया। उस शिल्पकार ने उस सुंदर पत्थर के टुकड़े को उठा लिया, सामने रखा और थैले से छेनी-हथौड़ी निकाली ! उसे तराशने की ग़रज़ से जैसे ही पहली चोट की, पत्थर जोर से चिल्ला पड़ा:- “ अरे मुझे मत मारो।” शिल्पकार ने उस पत्थर को छोड़ दिया और पास ही पड़े अपनी पसंद का एक अन्य टु कड़ा उठाया और उसे छैनी - हथौड़ी से तराशने लगा। वह टुकड़ा चुपचाप वार सहता गया और देखते ही देखते उस पत्थर के टुकड़े मे से एक देवी की प्रतिमा उभर आई। उस प्रतिमा को वहीं पेड़ के नीचे रख वह शिल्पकार अपनी राह पकड़ आगे चला गया। कुछ वर्षों बाद वो शिल्पकार फिर उसी रास्ते से गुजरा तो देखा कि उसकी बनाई उस मूर्ती की पूजा अर्चना हो रही है,और जिस पत्थर के टुकड़े को उसने उसके रोने चिल्लाने पर फेंक दिया था लोग उसके सिर पर नारियल फोड़कर मूर्ती पर चढ़ा रहे है। यह छोटी सी कहानी हमें बताती है कि -- "जीवन में कुछ बनने के लिए जो व्यक्ति शुरु में अपने जीवन के शिल्पकार (माता...
समस्याएँ किसके जीवन में नहीं हैं ?
डिप्रेशन ग्रस्त एक सज्जन जब 50 साल की उम्र से ज्यादा के हुए तो उनकी पत्नी ने एक काउंसलर का अपॉइंटमेंट लिया जो ज्योतिषी भी थे । पत्नी बोली- ये भयंकर डिप्रेशन में हैं, कुंडली भी देखिए इनकी । और बताया कि इनके कारण मैं भी ठीक नहीं हूं. ज्योतिषी ने कुंडली देखी, सब सही पाया. अब उन्होंने काउंसलिंग शुरू की, कुछ पर्सनल बातें भी पूछी और सज्जन की पत्नी को बाहर बैठने को कहा । सज्जन बोलते गए ... बहुत परेशान हूं, चिंताओं से दब गया हूं, नौकरी का प्रेशर, बच्चों के एजुकेशन और जॉब की टेंशन, घर का लोन, कार का लोन ! कुछ नहीं करता मैं, दुनिया मुझे तोप समझती है पर मेरे पास कारतूस जितना भी सामान नहीं । मैं डिप्रेशन में हूं. कहते हुए पूरे जीवन की किताब खोल दी । तब विद्वान काउंसलर ने कुछ सोचा और पूछा, दसवीं में किस स्कूल में पढ़ते थे? सज्जन ने उन्हें स्कूल का नाम बता दिया . काउंसलर ने कहा- आपको उस स्कूल में जाना होगा. आप वहां से आपकी दसवीं क्लास का रजिस्टर लेकर आना, अपने साथियों के नाम देखना और उन्हें ढूंढकर उनके वर्तमान हालचाल की जानकारी लेने की कोशिश करना. सारी जानकारी को ड...

Comments
Post a Comment